लखीसराय: लखीसराय पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
बुधवार अपराह्न 1 बजे पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान आम जनों की समस्याएं सुनी गई. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों ने मारपीट,पारिवारिक कलह, भूमि विवाद सहित अन्य मामले से संबंधित समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए.