मेडिकल कॉलेज में बच्ची की मौत मामले में भाजपा नेता जय सिंह ने किया बड़ा खुलासा
मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों हुई बच्ची की मौत के जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने से कालेज प्रशासन पूरी तरह से पीछे हट रही है। पुख्ता सबूतों के साथ पता चला है कि जिस दिन बच्ची को दाखिल किया गया था उस दिन ऑन काल डाॅक्टर अपने घर बाथरी में था, जो चम्बा से करीब 35 से 40 किलाेमीटर दूर है। जिससे डाॅक्टर की लापरवारी से ही मौत हो गई है। इस बात भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एंव वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्हाेंने बताया कि चंबा कालेज के लिए ऑन काल डाक्टरों को लाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई है। लेकिन उस दिन गाड़ी कहां थी इस बारे में सीवीटीवी कैमरे में जांच करके सख्त से सख्त करवाई की जाए। क्योंकि ऑन काल डाक्टरों को कालेज के आसपास ही रहने के निर्देश दिए जाते हैं ताकि आपातकालीन समय में डाकटर समय पर अस्पताल पहुंच सके। वहीं बच्ची के उपचार के लिए दवाइयों और इंजैक्शन कहां से लाए इस बारे में भी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। डाक्टरों का डयूटी रोस्टर अस्पताल में क्यों सार्वजनिक नहीं किया जाता है। कुल मिलाकर इस बारे में जांच करके कार्रवाई की जाए।
कालेज प्रशासनन की तरफ से सिर्फ रिपोर्ट बनाई गई है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों हुई बच्ची की मौत के जिम्मेदार डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने के लिए इस प्रकार से लीपापोती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है कि डॉक्टरों की लापरवाही से किसी मासूम की जान गई हो। इससे पहले भी 2 माह पूर्व भी चम्बा में उपचार के दौरान चुराह के युवक की दर्दनाक मौत भी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक की लापरवाही से हुई थी जिस पर भी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
#Chamba #Medical #College #himachal #Pradesh #post #hilight
Chamba, Chamba | Sep 16, 2026