टीकमगढ़: जिले में 37 हजार से अधिक नाम कटे, अब 6,84,737 मतदाता, 7,782 नए युवा जुड़े: कलेक्टर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
टीकमगढ़ जिले में चल रहे निर्वाचन नामावली गहन पुनरीक्षण 2026 का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार, 21 फरवरी 2026 को किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी। जिसमें 37 हजार से अधिक नाम कटे, जिले में अब 6,84,737 मतदाता है। जिसमें 7,782 नए युवा जुड़े है।