कुरई: सिवनी में क्रॉप कैफेटेरिया से किसानों को मिल रही उन्नत किस्मों की जानकारी
Kurai, Seoni | Aug 22, 2026 सिवनी कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को किसानों को जलवायु अनुकूल खेती और फसल विविधीकरण के लिए नई किस्मों की जानकारी दी गईं। क्रॉप कैफेटेरिया में सोयाबीन की करीब 5 और धान की 35 से अधिक किस्मों के साथ अरहर, कोदो, कुटकी, रागी और ज्वार के प्रदर्शन प्लॉट लगाए गए हैं। किसान खेत में फसलों की विशेषताएं देखकर वैज्ञानिकों से उन्नत खेती की जानकारी ले रहे हैं।