कोरांव: विधानसभा कोरांव के नेता सफात अली शाह को समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं ने दी बधाई
समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने कोरांव विधानसभा के नेता सफात अली शाह को मजदूर सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति से स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शाह लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय थे और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ा रहे थे। उनकी लगन और निष्ठा से जिम्मेदारी दी गई है।