जमुई: ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से गिरी रक्षक की गई जा^,न
जमुई- झाझा रेलखंड के गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय गृहरक्षक गोविन्द प्रसाद यादव की घटनास्थल पर द^र्द^"ना^क मौ^त हो गई। घटना की जानकारी के बाद रेल पुलिस द्वारा मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई और मंगलवार की सुबह 9:00 बजे शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतक मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैया राम टोला के रहने वाले थे। वह रेल थाना झाझा में पदस्थापित थे और वर्तमान में गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त थे।
बताया जाता है कि गोविन्द प्रसाद यादव गृहरक्षक मो. कादिर के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वह जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रेल पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार की सुबह शव मृतक के पुत्र अमित कुमार को सौंप दिया. गृहरक्षक गोविन्द प्रसाद यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। #railway #jamui #railpolice #GRP #viral
Jamui, Jamui | Nov 4, 2026