270 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन कुंडघाट डैम का बांध धंसा, 18 मार्च को CM ने किया था उद्घाटन
270 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन कुंडघाट डैम उद्घाटन के महज सात माह में ही धस गया। साथ ही बांध के दोनों ओर लगे सुरक्षा दीवार और सड़क पर भी मोटी दरार आ गई है। मामले को लेकर जल संसाधन विभाग पटना की टीम जांच के लिए पहुंची और चारों ओर घूम- घूम कर जायजा लिए और गुणवत्ता की भी जांच की। इसका वीडियो मंगलवार को दिन के 11:00 बजे सामने आई है। हालांकि बांध धसने और दरार से संबंधित बातें पूछने पर टीम ने कुछ बताने से परहेज कर लिया, लेकिन मामला इलाके में चर्चा बन गई है।
दरअसल 18 मार्च 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्वाकांक्षी जलाशय योजना का लोकार्पण किया था। लेकिन उद्घाटन के महज 7 महीने में ही सड़क पर दरारें उभरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसका निर्माण विजेता कंस्ट्रक्शन पटना द्वारा करवाया जा रहा है। #jamui #dmjamui #kundghat #CM #cmofbihar #viralreels
Jamui, Jamui | Nov 4, 2026