फुलेरा मु. सांभर: शाहपुरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की अंग्रेजी शराब के साथ 2 जनों को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थाना पुलिस ने एक माह में शराब के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पिकअप में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने अवैध सप्लाई के आरोप में 2 जनों को गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी दीपक व श्रीकांत यादव को गिरफ्तार किया है।