फुलेरा मु. सांभर: किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने नकली नोट छापने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर प्रिंटर किया बरामद
किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्रिंटर बरामद किया है। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित आदर्श कॉलोनी में प्रिंटिंग मशीन व फोटोकॉपी के माध्यम से नकली नोट छापने वाले गिरोहों पर दबिश देकर 2 दिन पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।