फुलेरा मु. सांभर: भोज्यावास गांव में वन्यजीव ने मुर्गियों का किया शिकार, मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम
सिरसी भांकरोटा लिंक रोड स्थित भोज्यावास गांव में बीती रात बघेरे के मूवमेंट की सूचना के बाद सुबह लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। रात को वन्य जीव ने मीणा की ढाणी स्थित मुर्गी फार्म में हमला कर एक दर्जन से अधिक मुर्गियों को अपना शिकार बनाया। सुबह देखा तो फॉर्म में मृत मुर्गियां मिली। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।