फुलेरा मु. सांभर: भाजपा मंडल सांभर के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर भवन में विशाल रक्तदान शिविर का किया आयोजन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वही आज रविवार सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 तक सांभर के अंबेडकर भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।