फुलेरा मु. सांभर: NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने भगत सिंह की जयंती पर चित्रकूट में नशे के खिलाफ चलाया प्रदेशव्यापी अभियान
प्रदेश भर में बढ़ते नशे के प्रभाव की रोकथाम को लेकर आज शनिवार को शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की है। शहर के वैशाली नगर स्थित चित्रकूट स्टेडियम में भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की गई। इस दौरान स्कूली छात्रों ने युवाओं से अपील की।