फुलेरा मु. सांभर: सांभर में नरेना रोड स्थित पंचायत समिति परिसर में दिव्यांगजन शिविर आयोजित, 187 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
सांभरलेक कस्बे में नरेना रोड़ स्थित पंचायत समिति परिसर में आज जयपुर जिला कलेक्टर के निर्देशन पर यूडीआईडी दिव्यांग पंजीकरण शिविर बीसीएमएचओ डॉ राज चौधरी के निर्देशन में आयोजित किया गया। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण किसी भी प्रकार की शारीरिक विकलांगता का परीक्षण कराने तथा विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए पहुंचे। शिविर में 187 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।