Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

रतलाम नगर: थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में हत्या के प्रयास में शामिल बालकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Ratlam Nagar, Ratlam | Jan 15, 2026
रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत विनोबा नगर में चाकूबाजी की घटना सामने आने के बाद पुलिस के प्रयास के बाद मिली सफलता बता दे की दोस्तों के साथ चाय पीने कैफे पर पहुंचे 17 साल के नाबालिग को पुरानी रंजिश के चलते चार नाबालिगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया..

MORE NEWS

जावरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंबा के ग्राम बामनघाटी में आयोजित ग्राम चौपाल में समस्या समाधान शिविर आदिवासी अंचल के लिए विकास की नई उम्मीद लेकर आया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जनसंवाद के दौरान आम्बा और उम्मेदपूरा पंचायत के बामनघाटी, लाम्बाखोरा, जाम्बूडाबरा, बखतपुरा, अचलपुरा, माता की धार, गढ़ीनाल सहित 14 टोला-मजरों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। 
 विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और  बरसों से लंबित मांग बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक डामरीकृत सड़क निर्माण की विधायक ने 7 करोड़ की लागत में ब्रिज सहित सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव व घोषणा की जानकारी ग्रामीणों को दी। घोषणा के बारे में सुनते ही ग्रामीणों मे खुशी और उत्साह का माहौल दिखाई दिया ।

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़, थाना प्रभारी रमेश कोली, जनपद पंचायत सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस, बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार, एमपीईबी सुपरवाइजर राहुल अहिरवार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ किरण जमरा, पीएचई विभाग के इरफान खान, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भारती डांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, राजस्व तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक डॉ. पांडेय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति  तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा अन्य क्षेत्रों की भांति ही समान रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विकास में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

10 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं

शिविर में विधायक डॉ. पांडेय ने ग्राम बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक ब्रिज सहित डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को 7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। वहीं ग्राम आंबा से दौलतपुर तक डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 37 लाख रुपये के प्रस्ताव की घोषणा की।  बामनघाटी में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण हेतु 50 हजार रुपये, लांबाखोरा में माताजी मंदिर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा प्राथमिक विद्यालय मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये, सांस्कृतिक शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, बखतपुरा एवं माता की धार के प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत कार्य हेतु 25-25 हजार रुपये तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में शांतिवन शेड निर्माण की घोषणा की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश

विधायक डॉ. पांडेय ने बामनघाटी में नलकूप में मोटर स्थापित करने, लांबाखोरा में आंतरिक मार्ग एवं पुलिया निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने, नवीन नलकूप खनन एवं पुराने नलकूपों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा में शांतिवन शेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने, बखतपुरा-पंथवारी मार्ग का निरीक्षण करने तथा बखतपुरा में आंगनवाड़ी के अतिरिक्त कक्ष का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गढ़ीनाल में नवीन डीपी स्थापना, माता की धार से गढ़ीनाल तक ग्रेवल सड़क निर्माण, भूरीघाटी में क्षतिग्रस्त विद्युत केबल सुधार, अचलपुरा में शांतिवन शेड का अपूर्ण कार्य पूर्ण कराने, आंगनवाड़ी की पेयजल व्यवस्था सुधारने, कुण्डाल में टूटे विद्युत तारों की मरम्मत तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में प्राथमिक विद्यालय, हेडपंप एवं नलकूप की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
#JanSampark #ratlam

जावरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंबा के ग्राम बामनघाटी में आयोजित ग्राम चौपाल में समस्या समाधान शिविर आदिवासी अंचल के लिए विकास की नई उम्मीद लेकर आया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जनसंवाद के दौरान आम्बा और उम्मेदपूरा पंचायत के बामनघाटी, लाम्बाखोरा, जाम्बूडाबरा, बखतपुरा, अचलपुरा, माता की धार, गढ़ीनाल सहित 14 टोला-मजरों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और बरसों से लंबित मांग बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक डामरीकृत सड़क निर्माण की विधायक ने 7 करोड़ की लागत में ब्रिज सहित सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव व घोषणा की जानकारी ग्रामीणों को दी। घोषणा के बारे में सुनते ही ग्रामीणों मे खुशी और उत्साह का माहौल दिखाई दिया । शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़, थाना प्रभारी रमेश कोली, जनपद पंचायत सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस, बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार, एमपीईबी सुपरवाइजर राहुल अहिरवार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ किरण जमरा, पीएचई विभाग के इरफान खान, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भारती डांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, राजस्व तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक डॉ. पांडेय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा अन्य क्षेत्रों की भांति ही समान रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विकास में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 10 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं शिविर में विधायक डॉ. पांडेय ने ग्राम बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक ब्रिज सहित डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को 7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। वहीं ग्राम आंबा से दौलतपुर तक डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 37 लाख रुपये के प्रस्ताव की घोषणा की। बामनघाटी में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण हेतु 50 हजार रुपये, लांबाखोरा में माताजी मंदिर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा प्राथमिक विद्यालय मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये, सांस्कृतिक शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, बखतपुरा एवं माता की धार के प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत कार्य हेतु 25-25 हजार रुपये तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में शांतिवन शेड निर्माण की घोषणा की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश विधायक डॉ. पांडेय ने बामनघाटी में नलकूप में मोटर स्थापित करने, लांबाखोरा में आंतरिक मार्ग एवं पुलिया निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने, नवीन नलकूप खनन एवं पुराने नलकूपों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा में शांतिवन शेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने, बखतपुरा-पंथवारी मार्ग का निरीक्षण करने तथा बखतपुरा में आंगनवाड़ी के अतिरिक्त कक्ष का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गढ़ीनाल में नवीन डीपी स्थापना, माता की धार से गढ़ीनाल तक ग्रेवल सड़क निर्माण, भूरीघाटी में क्षतिग्रस्त विद्युत केबल सुधार, अचलपुरा में शांतिवन शेड का अपूर्ण कार्य पूर्ण कराने, आंगनवाड़ी की पेयजल व्यवस्था सुधारने, कुण्डाल में टूटे विद्युत तारों की मरम्मत तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में प्राथमिक विद्यालय, हेडपंप एवं नलकूप की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आज 03 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।
शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। सफाई से संबंधित 08 शिकायतें प्राप्त हुई  जिसमें से 03 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया एवं 06 अन्य शिकायतें  आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, स्ट्रीट लाइट से संबंधित प्राप्त हुई, जिसमें से 04  शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।
            शिविर के दौरान  नगर पालिका जावरा में  3 शिकायत प्राप्त हुई। नगर परिषद आलोट में 03 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 1 शिकायत का निराकरण हुआ, नगर परिषद बड़ावदा में 1 शिकायत प्राप्त हुई , नगर परिषद ताल में 1 शिकायत प्राप्त हुई  जिसका निराकरण किया गया, नगर परिषद नामली में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका निराकरण किया गया, नगर परिषद पिपलोदा में 3 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद सैलाना में 6 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 03 शिकायतों का निराकरण किया गया एवं नगर परिषद धामनोद में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका निराकरण मौके पर किया गया।
#jansampark #ratlam

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 03 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए। शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। सफाई से संबंधित 08 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 03 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया एवं 06 अन्य शिकायतें आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, स्ट्रीट लाइट से संबंधित प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर के दौरान नगर पालिका जावरा में 3 शिकायत प्राप्त हुई। नगर परिषद आलोट में 03 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 1 शिकायत का निराकरण हुआ, नगर परिषद बड़ावदा में 1 शिकायत प्राप्त हुई , नगर परिषद ताल में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका निराकरण किया गया, नगर परिषद नामली में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका निराकरण किया गया, नगर परिषद पिपलोदा में 3 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद सैलाना में 6 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 03 शिकायतों का निराकरण किया गया एवं नगर परिषद धामनोद में 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका निराकरण मौके पर किया गया। #jansampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 144 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

    जनसुनवाई में आवेदिका मांगू बाई निवासी हनुमान गली सरसोदा ने बताया गया कि उनके पति का पंजीयन भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में श्रमिक के रूप में था। पति की मृत्यु 13 जनवरी 2024 को हो गई थी, लेकिन मृत्यु के बाद उन्हें शासन की किसी भी योजना अथवा श्रमिक कल्याण मंडल की ओर से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया।
     आवेदिका रजिया पति सुल्तान निवासी हरथली ने बताया कि उनके पति के नाम ग्राम हरथली में कृषि भूमि दर्ज है। उनके पति लगभग छह वर्ष से लकवा बीमारी से ग्रसित है, वे ही परिवार और खेती की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की एक भी किस्त की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को निर्देशित किया।
      आवेदक रामा पिता जीवणा निवासी ग्राम हरसौला तहसील सैलाना ने बताया कि उनके नाम दो कृषि खाते है जो कि उनकी माताजी के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है उक्त भूमि के सीमांकन हेतु अन्य व्यक्ति द्वारा लोक सेवा केंन्द्र में आवेदन प्रस्तुत किया गया है रामा ने आवेदन को निरस्त करने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार सैलाना को निर्देशित किया गया। 
      जनसुनवाई में आवेदक दिनेश पिता वालीया निवासी ग्राम जामदा भीलान तहसील सैलाना ने बताया कि 15 से 20 वर्षों से उनका परिवार एवं अन्य ग्रामीण जिस रास्ते का उपयोग आवागमन के लिए करते आ रहे हैं। प्रतिप्राथी द्वारा  उक्त रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आने जाने में बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ ही विरोध करने पर विवाद किया जा रहा है। कार्यवाही हेतु एसडीएम सैलाना को निर्देशित किया गया।
#JanSampark #ratlam

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 144 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में आवेदिका मांगू बाई निवासी हनुमान गली सरसोदा ने बताया गया कि उनके पति का पंजीयन भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में श्रमिक के रूप में था। पति की मृत्यु 13 जनवरी 2024 को हो गई थी, लेकिन मृत्यु के बाद उन्हें शासन की किसी भी योजना अथवा श्रमिक कल्याण मंडल की ओर से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया। आवेदिका रजिया पति सुल्तान निवासी हरथली ने बताया कि उनके पति के नाम ग्राम हरथली में कृषि भूमि दर्ज है। उनके पति लगभग छह वर्ष से लकवा बीमारी से ग्रसित है, वे ही परिवार और खेती की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की एक भी किस्त की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को निर्देशित किया। आवेदक रामा पिता जीवणा निवासी ग्राम हरसौला तहसील सैलाना ने बताया कि उनके नाम दो कृषि खाते है जो कि उनकी माताजी के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है उक्त भूमि के सीमांकन हेतु अन्य व्यक्ति द्वारा लोक सेवा केंन्द्र में आवेदन प्रस्तुत किया गया है रामा ने आवेदन को निरस्त करने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार सैलाना को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में आवेदक दिनेश पिता वालीया निवासी ग्राम जामदा भीलान तहसील सैलाना ने बताया कि 15 से 20 वर्षों से उनका परिवार एवं अन्य ग्रामीण जिस रास्ते का उपयोग आवागमन के लिए करते आ रहे हैं। प्रतिप्राथी द्वारा उक्त रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आने जाने में बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ ही विरोध करने पर विवाद किया जा रहा है। कार्यवाही हेतु एसडीएम सैलाना को निर्देशित किया गया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

सुरक्षित मातृत्व का विश्वास, प्रत्येक गर्भवती मां का अधिकार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा "सशक्त परिवार, स्वस्थ मां, सुरक्षित भविष्य" जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
यह रथ जिले के 22 गांवों में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं, धात्री माताओं एवं नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करेगा तथा व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अभियान के तहत परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत अस्थाई साधन इम्प्लांट के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। "इम्प्लांट लगाओ, 3 साल बेफिक्र हो जाओ" संदेश के साथ बताया जाएगा कि गर्भनिरोधक इम्प्लांट दो बच्चों के बीच अंतर रखने का एक नया एवं प्रभावी तरीका है।
अधिक जानकारी के लिए नेशनल फैमिली प्लानिंग हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800 एवं 6555 पर कॉल करने अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है। रथ के माध्यम से टीवी, वीडियो, पम्पलेट एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, परिवार कल्याण नोडल अधिकारी डॉ. राजेश मंडलोई, बीएमओ, बाजना डॉ. जितेंद्र जायसवाल, जिला प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती अर्चना राठौर, श्रीमती सरला वर्मा, डिप्टी मीडिया अधिकारी एवं परिवार कल्याण शाखा प्रभारी श्री आनंदीलाल जैन तथा यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) से डॉ. राधिका अधोलिया (नेशनल मेंटर, दिल्ली), डॉ. राधिका मिश्रा, जिला समन्वयक श्री आनंद पाठक, श्री चंद्रकांत तिवारी, सुश्री खुशबू सिंह एवं कृति पटले उपस्थित थे।
#JanSampark #ratlam

सुरक्षित मातृत्व का विश्वास, प्रत्येक गर्भवती मां का अधिकार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा "सशक्त परिवार, स्वस्थ मां, सुरक्षित भविष्य" जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। यह रथ जिले के 22 गांवों में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं, धात्री माताओं एवं नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करेगा तथा व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अभियान के तहत परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत अस्थाई साधन इम्प्लांट के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। "इम्प्लांट लगाओ, 3 साल बेफिक्र हो जाओ" संदेश के साथ बताया जाएगा कि गर्भनिरोधक इम्प्लांट दो बच्चों के बीच अंतर रखने का एक नया एवं प्रभावी तरीका है। अधिक जानकारी के लिए नेशनल फैमिली प्लानिंग हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800 एवं 6555 पर कॉल करने अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है। रथ के माध्यम से टीवी, वीडियो, पम्पलेट एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, परिवार कल्याण नोडल अधिकारी डॉ. राजेश मंडलोई, बीएमओ, बाजना डॉ. जितेंद्र जायसवाल, जिला प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती अर्चना राठौर, श्रीमती सरला वर्मा, डिप्टी मीडिया अधिकारी एवं परिवार कल्याण शाखा प्रभारी श्री आनंदीलाल जैन तथा यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) से डॉ. राधिका अधोलिया (नेशनल मेंटर, दिल्ली), डॉ. राधिका मिश्रा, जिला समन्वयक श्री आनंद पाठक, श्री चंद्रकांत तिवारी, सुश्री खुशबू सिंह एवं कृति पटले उपस्थित थे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आज 02 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।
शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। सफाई से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुई  जिसमें से 08 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया एवं 11 अन्य शिकायतें पेंशन योजना , निर्माण, सड़क, स्ट्रीट लाइट, वृक्ष कटिंग आदि से संबंधित थी जिसमें से 03  शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।
              नगर पालिका जावरा में शिविर के दौरान 3 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया। नगर परिषद आलोट में 6 शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें से 4 शिकायतों का निराकरण हुआ, नगर परिषद बड़ावदा में 3 शिकायतें प्राप्त हुई और तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया,  नगर परिषद ताल में कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से दोनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद नामली में 3 शिकायतें प्राप्त हुए एवं तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद पिपलोदा में 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से दोनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद सैलाना में 12 शिकायतें प्राप्त हुई एवं नगर परिषद धामनोद में 2 शिकायतें प्राप्त हुई ।
#jansampark #ratlam

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 02 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए। शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। सफाई से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 08 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया एवं 11 अन्य शिकायतें पेंशन योजना , निर्माण, सड़क, स्ट्रीट लाइट, वृक्ष कटिंग आदि से संबंधित थी जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। नगर पालिका जावरा में शिविर के दौरान 3 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया। नगर परिषद आलोट में 6 शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें से 4 शिकायतों का निराकरण हुआ, नगर परिषद बड़ावदा में 3 शिकायतें प्राप्त हुई और तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद ताल में कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से दोनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद नामली में 3 शिकायतें प्राप्त हुए एवं तीनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद पिपलोदा में 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से दोनों शिकायतों का निराकरण किया गया, नगर परिषद सैलाना में 12 शिकायतें प्राप्त हुई एवं नगर परिषद धामनोद में 2 शिकायतें प्राप्त हुई । #jansampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

रतलाम नगर: थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में हत्या के प्रयास में शामिल बालकों को पुलिस ने हिरासत में लिया - Ratlam Nagar News