कटोरिया: भलुआ गांव के पास, पुराने भूमि विवाद की रंजिश में पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति को रॉड से जख्मी किया
Katoria, Banka | Sep 7, 2026 भलुआ गांव के पास सोमवार सुबह करीब दस बजे भूमि विवाद के पुराने रंजिश में पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति को लोहे को राॅड से मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी मनीगढ़ी गांव का रामदेव राय बताया गया है। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया।