लखीसराय। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को लेकर न्यायालय परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे न्यायालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मियों को व्यवस्था में जुटे देखा गया।