'खेसारी की बीवी ने उन्हें हिरोइन के साथ पकड़ा था':एक्ट्रेस अंजना सिंह बोली- ऑटो से चलने वाले को अपनी गाड़ी दी; मर्द होंगे तो याद होगा
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने एक बार फिर से खेसारी लाल पर वार किया है। उन्होंने कहा है कि खेसारी लाल यादव को उनकी पत्नी चंदा यादव ने एक अभिनेत्री के साथ रंगे हाथों पकड़ा था।
अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पहले तो खेसारी लाल यादव के राइटर अखिलेश कश्यप को बुरी तरह से लताड़ा और उन्हें खेसारी का चमचा तक बताया।
दरअसल, अंजना सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान उनसे फिल्म इंडस्ट्री और खेसारी लाल के बारे में सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने कहा, 'खेसारी जी तो कुछ भी बोलते हैं।'
वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि उनका फेवरेट भोजपुरी स्टार कौन है? तो इस पर उन्होंने रवि किशन और निरहुआ जैसे कलाकारों का नाम लिया, मगर खेसारी के साथ कई हिट फिल्में करने के बावजूद भी उनका नाम नहीं लिया।
Bihar, India | Jul 11, 2026