Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 28 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ------------------------------- 16 जुलाई 2026 -------------------------------- दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 28 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । आवेदक द्वारा बताए गए कि गलत ढंग से दाखिल खारिज एवं खरीद बिक्री पर रोक लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण, पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए कि गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण कर रास्ता बंद करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए कि चकबंदी खतियान के कारण परेशान होने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदिका के द्वारा बताए गए कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मुख्य रसोईया के पद पर ज्वाइनिंग हेतु राशि मांगने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए कि अतिक्रमण मुक्त कराए गए गैर मजरूआ रास्ते पर विपक्षी द्वारा पुनः: अवैध अतिक्रमण करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए जमीन मापी कराने के बावजूद जमीन का घेराबंदी करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ बिहारशरीफ, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jul 16, 2026

MORE NEWS

📡 #FacebookLive
हमसे जुड़िए फेसबुक लाइव पर और जानिए भोला कुमार की प्रेरणादायक सफलता की कहानी 
🐟 मत्स्य लाभुक
📍 ग्राम – गिलानी
📍 प्रखंड – अस्थावां 
📍 जिला – नालंदा
उनके अनुभव से जानें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Animal & Fisheries Resources Department 
Animals&FisheriesDept

📡 #FacebookLive हमसे जुड़िए फेसबुक लाइव पर और जानिए भोला कुमार की प्रेरणादायक सफलता की कहानी 🐟 मत्स्य लाभुक 📍 ग्राम – गिलानी 📍 प्रखंड – अस्थावां 📍 जिला – नालंदा उनके अनुभव से जानें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Animal & Fisheries Resources Department Animals&FisheriesDept

Nalanda, Bihar | Jul 16, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा
..........................

 *टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत नालन्दा जिले में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान जारी, 2 जुलाई से अब तक 1,63,637 लोगों की हुई टी.बी. स्क्रीनिंग* 

श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार जिलेभर के सभी प्रखंडों में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर टी.बी. स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। 

अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समय पर जांच कर टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान, उपचार एवं संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना है, ताकि नालन्दा को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सके।

सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के तहत प्रतिदिन सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की जा रही है। इस अभियान के लिए प्रतिदिन 26,450 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. एवं अन्य चिकित्सा दल आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 1,63,637 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जो स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों और जनसहभागिता का सकारात्मक परिणाम है। वहीं दिनांक 15 जुलाई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में कुल 30,047 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की गई।

 जनसहभागिता एवं जागरूकता के माध्यम से ही टी.बी. मुक्त नालन्दा और टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
State Health Society, Bihar 
Bihar Health Department

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा .......................... *टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत नालन्दा जिले में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान जारी, 2 जुलाई से अब तक 1,63,637 लोगों की हुई टी.बी. स्क्रीनिंग* श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार जिलेभर के सभी प्रखंडों में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर टी.बी. स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समय पर जांच कर टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान, उपचार एवं संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना है, ताकि नालन्दा को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के तहत प्रतिदिन सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की जा रही है। इस अभियान के लिए प्रतिदिन 26,450 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. एवं अन्य चिकित्सा दल आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 1,63,637 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जो स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों और जनसहभागिता का सकारात्मक परिणाम है। वहीं दिनांक 15 जुलाई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में कुल 30,047 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की गई। जनसहभागिता एवं जागरूकता के माध्यम से ही टी.बी. मुक्त नालन्दा और टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। Samrat Choudhary CMO Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar State Health Society, Bihar Bihar Health Department

Nalanda, Bihar | Jul 16, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
----------------

आज दिनांक 15/07/2026 को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बिहार के माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का आगमन हुआ। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के समन्वयक एवं शिक्षकों में प्रोफेसर बीना प्रसाद, प्रोफेसर बद्री नारायण सिंह, प्रोफेसर बी. के. मिश्रा, प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर पी. के. पोद्दार, प्रोफेसर श्याम नंदन, प्रोफेसर विमला प्रसाद, प्रोफेसर धर्मशीला प्रसाद, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. पल्लवी, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, सरफराज आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

माननीय कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय परिसर का भौतिक निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री उषा (PM-USHA) परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का विधिवत लोकार्पण किया।

अपने संबोधन में कुलाधिपति ने कहा कि वर्तमान समय मास मीडिया और संचार का युग है। अपनी बातों, उपलब्धियों एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से दुनिया तक पहुंचाने के लिए आधुनिक संचार माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध का नालंदा की धरती से गहरा संबंध है, किंतु विश्व के अनेक लोगों को इसकी समुचित जानकारी नहीं है, क्योंकि हम अपनी विरासत और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि वे मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का बुद्धिमत्तापूर्ण एवं सकारात्मक उपयोग कर समाज तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालयों की प्रगति एवं विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण करने की कुलाधिपति की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय इस महत्वपूर्ण पहल की प्रथम कड़ी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा कुलाधिपति के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, सहित राज्य एवं जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. किरण पाण्डेय ने किया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वविद्यालय परिवार ने माननीय कुलाधिपति के मार्गदर्शन को विश्वविद्यालय के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Nalanda University, Rajgir 
Nava Nalanda Mahavihara Nalanda 
Department of Tourism, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India  
#GovernorOfBihar #LtGenSyedAtaHasnain
Nalanda Education Centre 
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ---------------- आज दिनांक 15/07/2026 को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बिहार के माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का आगमन हुआ। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के समन्वयक एवं शिक्षकों में प्रोफेसर बीना प्रसाद, प्रोफेसर बद्री नारायण सिंह, प्रोफेसर बी. के. मिश्रा, प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर पी. के. पोद्दार, प्रोफेसर श्याम नंदन, प्रोफेसर विमला प्रसाद, प्रोफेसर धर्मशीला प्रसाद, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. पल्लवी, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, सरफराज आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। माननीय कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय परिसर का भौतिक निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री उषा (PM-USHA) परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का विधिवत लोकार्पण किया। अपने संबोधन में कुलाधिपति ने कहा कि वर्तमान समय मास मीडिया और संचार का युग है। अपनी बातों, उपलब्धियों एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से दुनिया तक पहुंचाने के लिए आधुनिक संचार माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध का नालंदा की धरती से गहरा संबंध है, किंतु विश्व के अनेक लोगों को इसकी समुचित जानकारी नहीं है, क्योंकि हम अपनी विरासत और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि वे मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का बुद्धिमत्तापूर्ण एवं सकारात्मक उपयोग कर समाज तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालयों की प्रगति एवं विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण करने की कुलाधिपति की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय इस महत्वपूर्ण पहल की प्रथम कड़ी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा कुलाधिपति के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, सहित राज्य एवं जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. किरण पाण्डेय ने किया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वविद्यालय परिवार ने माननीय कुलाधिपति के मार्गदर्शन को विश्वविद्यालय के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Nalanda University, Rajgir Nava Nalanda Mahavihara Nalanda Department of Tourism, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India #GovernorOfBihar #LtGenSyedAtaHasnain Nalanda Education Centre Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jul 15, 2026