प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
.....................
आज दिनांक 17.07.2026 को श्रीमती उदिता सिंह,जिला पदाधिकारी, नालंदा के निर्देशानुसार श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, नालंदा द्वारा जिला सहकारी विकास समिति तथा बिहार राज्य फसल सहायता योजना का जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गयी।
जिसमें जिला सहकारी विकास समिति से सम्बन्धित सभी एजेंडा पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभागीय निर्देशानुसार निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार सभी पदाधिकारियों को कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया तथा बिहार राज्य फसल सहायता योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में वरीय उपसमाहर्ता बैंकिंग शाखा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, प्रबन्ध निदेशक जिला सहकारी बैंक नालंदा, महाप्रबन्धक,जिला उद्योग केंद्र,तथा अन्य सम्बन्धित सदस्य पदाधिकारी उपस्थित थें।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Co-operative Department, Govt. of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Animal & Fisheries Resources Department
Department of Agriculture, Government of Bihar
9 views | Nalanda, Bihar | Jul 17, 2026