जमुई: तेतरिया टांड़ गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 18, 2025 तेतरिया टांड़ गांव के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक छोटेलाल रावत बुरी तरह घायल हो गए। घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा देर शाम 7:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा शिक्षक का इलाज किया जा रहा है।फिलहाल शिक्षक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।