लोहंडीगुडा: चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती देख केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मंत्रमुग्ध हुए, इंद्रावती में किया नौका विहार
बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती और विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का आकर्षण केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को भी यहां खींच लाया। बस्तर प्रवास के दौरान उन्होंने चित्रकोट जलप्रपात पहुंचकर मां इंद्रावती की लहरों के बीच नौका विहार किया और यहां की मनमोहक वादियों का आनंद लिया।