राष्ट्रीय एकता दिवस पर जालोर में निकाली रन फॉर यूनिटी, युवाओं ने दिया एकता का संदेश : जालोर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हनुमानशाला स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से शुरू हुई दौड़ को एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ अस्पताल चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड और आहोर सर्किल होते हुए शाह पूंजाजी गेनाजी जिला खेल स्टेडियम पहुंची। यहां अतिथियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार सहित शिक्षा, खेल विभाग के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Oct 31, 2026