बहादुरपुर: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 2 अक्टूबर को क्रिकेट का ओपन ट्रायल
दरभंगा में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बास्केटबॉल, फुटबॉल और रग्बी के मुकाबले आयोजित हुए। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल में आनंदपुर, जीडी गोयनका, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और होली मेरी इंटरनेशनल स्कूल की टीमों ने जीत दर्ज की। फुटबॉल में एलएमएचएस आनंदपुर और जीडी गोयनका का बेहतर प्रदर्शन रहा।