पाली: ग्राम दूधई की महिलाओं ने पक्की सड़क और सहरिया जनजाति के लोगों को पक्के आवास दिलाने की की मांग
Pali, Lalitpur | Sep 12, 2026 ग्राम दूधई निवासी महिलाओं ने पाली थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक उच्चाधिकारियों एवं थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उनकी बस्ती तक अभी तक पक्की सड़क एवं बिजली की लाइन नहीं पहुंची है।साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।