नईसराय: ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार सद्भावना और भाईचारे से मनाया गया, जुलूस निकला, वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान
बुधवार की दोपहर 12 बजे मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के रूप में सद्भावना और भाईचारे के साथ मनाया । इस दौरान जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस में जामा मस्जिद के मौलाना बग्घी पर सवार होकर चल रहे थे, जबकि घुड़सवार धर्मध्वजा लेकर जुलूस की अगवानी कर रहे थे।