गाज़ियाबाद: कौशांबी पुलिस ने दो चोरी के वाहनों के साथ एक शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद में थाना कौशांबी पुलिस को चेकिंग के दौरान सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जो क्षेत्र में दो पहिया वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इसके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की काफी समय से तलाश थी जिसको अब गिरफ्तार कर लिया गया है।