लखीसराय: अनुमंडल पदाधिकारी ने पाली पैक्स अध्यक्ष को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति प्रदान की
शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बडहिया प्रखंड के पाली पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार बादल को जन वितरण प्रणाली विक्रेता की अनुज्ञप्ति प्रदान की. अपराह्न 12:45 बजे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रेस से इसे लेकर जानकारी साझा किया गया.जन वितरण प्रणाली के माध्यम से जरूरतमंदों को समय पर खद्यान्न उपलब्ध कराना जिला प्रशासन एवं सरकार की प्राथमिकता है.