गुना नगर: प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुना में नारायणपुर शक्कर कारखाने का निरीक्षण किया
गुना जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 19 अप्रैल दोपहर को राघौगढ़ के नारायणपुर शक्कर कारखाने का निरीक्षण किया। सहकारिता उपायुक्त मुकेश जैन ने कारखाने की वर्तमान स्थिति, बैंक ऋण, किसानों का देयक, वेतन भत्ते, कारखाने को पुनः चालू करने के विभिन्न संभावित विकल्पो की जानकारी दी। मंत्री ने कारखाने को चालू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।