गुना नगर: प्रभारी मंत्री गोविंद राजपूत ने राघोगढ़ में 233.56 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया
गुना दौरे के दूसरे दिन 19 अप्रैल को प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राघोगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 233.56 लाख रुपए के स्वीकृत विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर सराहना की। इस दौरान गुना कलेक्टर, राघोगढ़ एसडीएम और अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।