गुना नगर: अजरोडा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच
गुना के विजयपुर थाना के अजरोड़ा निवासी जयसिंह यादव की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। 19 अप्रैल को परिजनों ने जिला अस्पताल में बताया, बीती रात को अज्ञात कारणों से जयसिंह ने जहरीला पदार्थ खाया, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 19 अप्रैल को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।