गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम की सीढ़ियों पर जहरीला सांप दिखा, वायरल वीडियो आया सामने
गुना में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी धाम की सीढ़िया पर बैठे एक जहरीले सर्प के वीडियो 19 अप्रैल की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। वीडियो में सर्प सीढ़ियों पर बैठा दिख रहा है। जैसे ही लोगों की सर्प पर निगाहें पड़ी तो हलचल का एहसास होते ही सर्प नीचे की तरफ जाने लगा। हनुमान टेकरी पर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।