गुना नगर: एबी रोड पर प्रीतम वाटिका के पास कार और बाइक की टक्कर, एक युवक घायल, वायरल वीडियो सामने आया
गुना कैंट थाना क्षेत्र में एबी रोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। 19 अप्रैल को दोपहर में वायरल वीडियो में घटना 18 और 19 अप्रैल की रात के दरमियान की बताई गई है। घटना में बाइक सवार युवा घायल बताया गया है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कार्रवाई में लिया है।