जतारा: शिक्षक परमेश्वर दयाल खरे 41 साल की सेवा के बाद भावुक विदाई के साथ सेवानिवृत्त
करमौरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमौरा के सहायक शिक्षक परमेश्वर दयाल खरे 41 वर्ष 7 माह के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने करीब 15 वर्षों तक करमौरा विद्यालय में सेवाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में स्टाफ, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने तिलक, माला, शॉल व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।