🚨 केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर बदला मौसम का मिजाज, चिरबासा में बादल फटने से भारी भूस्खलन
केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर तड़के सुबह चिरबासा हेलीपैड के समीप बादल फटने के बाद करीब 150 मीटर क्षेत्र में भारी भूस्खलन हो गया। मलबे और बड़े-बड़े बोल्डर पैदल मार्ग पर आने से कुछ समय के लिए यात्रा प्रभावित रही।
घटना के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मार्ग को सुचारू करने की कवायद शुरू की।
✅ फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं
🚶♂️ पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू
🐴 घोड़े-खच्चरों की आवाजाही फिलहाल बंद
⚠️ प्रशासन की यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील
पहाड़ों में लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
#Kedarnath #KedarnathYatra #Rudraprayag #Cloudburst #Landslide #Uttarakhand #Charbasa #KedarnathDham
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 11, 2026