काको: मंडल कारा में तीन महिला सहित आठ बंदियों ने रखा छठ व्रत, बंदियों में छठ गीत के बीच भारी उत्साह
Kako, Jehanabad | Nov 16, 2026 जहानाबाद। मंडल कारा जहानाबाद में इस वर्ष तीन महिला बंदियों समेत आठ बंदियों ने छठ महापर्व मनाया। कारा प्रशासन की ओर से व्रतियों के लिए अलग वार्ड, पूजन सामग्री, नए कपड़े और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी थी। कारा परिसर में अस्थायी तालाब बनाकर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। खरना का प्रसाद भी तैयार कर सभी बंदियों के बीच वितरित किया गया।