झाबुआ: झाबुआ में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन पर ₹33 लाख से अधिक का जुर्माना
Jhabua, Jhabua | Sep 24, 2025 24 सितम्बर को शाम 5 बजे झाबुआ खनिज विभाग द्वारा ग्राम बिलीडोज में अवैध उत्खनन का प्रकरण पंजीबद्ध कर 33,61,590/-अर्थदण्ड अधिरोपित किया। जैन डेवलपर के संचालक मनोहरलाल छाजेड निवासी पारा एवं दीपक भण्डारी निवासी जगमोहनदास मार्ग झाबुआ के विरूद्ध अर्थदण्ड राशि रू. 33,61,590/- अर्थदण्ड कलेक्टर नेहा मीणा के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी द्वारा अधिरोपित किया गया।