झाबुआ: मैं हूं अभिमन्यु विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत झाबुआ में कार्यक्रम आयोजित, एसपी मौजूद रहे
Jhabua, Jhabua | Sep 23, 2025 महिला सुरक्षा शाखा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु दिनांक 23 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेशव्यापी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम 23 सितम्बर को दोपहर 3 बजे झाबुआ में पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।