झाबुआ: कलेक्टर ने डीएसपी पद पर चयनित विकेश मचार को सम्मानित किया, दी शुभकामनाएं
Jhabua, Jhabua | Sep 24, 2025 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत घोषित परिणामों में झाबुआ जिले के ग्राम काकरादरा कुन्दनपुर निवासी विकेश मचार का चयन उप पुलिस अधीक्षक पद के लिए हुआ है। जिस पर 24 सितम्बर को शाम 4 बजे कलेक्टर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं एवं इस उपलब्धि को झाबुआ जिले के लिए गर्व का विषय बताया।