झाबुआ: झाबुआ में कलेक्टर ने की जनसुनवाई, आवेदनों के निपटारे के दिए निर्देश
Jhabua, Jhabua | Sep 23, 2025 23 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई ली गई। कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 68 आवेदन आए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे।