गढ़ी: नयापाड़ा - रुजिया क्षेत्र से 51 भक्तों का यात्री दल रामदेववरा के लिए पैदल रवाना
Garhi, Banswara | Aug 18, 2026 चिड़ियावासा ग्राम पंचायत क्षेत्र के नयापाड़ा - रुजिया क्षेत्र से 51 भक्तो का यात्री दल प्रतिवर्ष की भांति मंगलवार को दोपहर 12 बजे रामदेवरा के लिए पैदल रवाना हुवा। चिड़ियावासा ग्राम पंचायत के सरपंच दीपक डोंडीयार ने हरी झंडी दिखाकर सभी यात्रियों को रवाना किया। इस दौरान यात्रियों ने नशा त्याग और सुख - समृद्धि और खुशहाली की कामना कर भजन कीर्तन कर रवाना हुवे।