🌸 3500 प्रतिभागी, एक संदेश—सशक्त मां, सशक्त भारत!
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में पीजी कॉलेज ग्राउंड, झाबुआ में लगभग 3500 स्कूली छात्राओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भव्य मानव रंगोली बनाकर मातृशक्ति के सशक्तिकरण, मां-बच्चे के अटूट प्रेम और सशक्त राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश दिया।
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट सहित प्रतिभागियों एवं आयोजनकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों ने जनभागीदारी और एकता की शानदार मिसाल प्रस्तुत की।
सशक्त मां, सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र!
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan
Jhabua, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026