मिशन ममता मंदिर के अंतर्गत झाबुआ जिले की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में मिशन ममता मंदिर अभियान के अंतर्गत जिले के दो आयुष्मान आरोग्य केन्द्र आयुष्मान आरोग्य केंद्र, बेडावा (विकासखंड थांदला) एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र, माही (विकासखंड पेटलावद) ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standards) का प्रमाणन प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।
यह उपलब्धि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।
इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम एल चोपड़ा द्वारा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, संबंधित सीएचओ, एएनएम एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP