बिसवां: बिसवां देहात के सत्तिन पुरवा में चोरों ने एक घर से नगदी व जेवरात किए चोरी, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर कर रही जांच
बिसवां कोतवाली इलाके के ग्राम सत्तिनपुरवा निवासी सावित्री देवी पत्नी लक्ष्मण के घर बीती रात मे मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर घर के लोगों को हुई तब पुलिस को घटना की सूचना दी गई।