बिसवां: बिसवां ब्लॉक सभागार में नीति आयोग के उप सलाहकार व मुख्य विकास अधिकारी ने संपूर्णता अभियान का किया सुभारंभ
नीति आयोग के उप सलाहकार उपेंद्र गुप्ता और मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने 4 जुलाई से सितंबर माह तक चलने वाली संपूर्णता अभियान का प्रारंभ विकास खण्ड बिसवां के सभागार में मां शारदे के चित्र पर दीपप्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने फ्रंटलाइन वर्कर और अन्य प्रतिभागियों को संपूर्ण अभियान को लेकर शपथ दिलाई।