बिसवां: रामपुर मथुरा क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के निकट स्थित गावों पर मड़राने लगा बाढ़ का खतरा
लगातार हो रही जोरदार बारिश के कारण घाघरा नदी के जलस्तर में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।नदी के निचले हिस्सो से पानी बाहर निकलने लगा है। राहत तथा बचाव कार्यों में सुस्ती होने से नदी के किनारे स्थित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बाढ़ व कटान का भय सताने लगा है। सरकार द्वारा प्रस्तावित बाढ़ कटान बचाव परियोजना का कार्य भी अभी पूर्ण नहीं हो पाया है।