बिसवां: चहलारी घाट पुल के पास आवारा गौवंश से टकराकर बाइक सवार पति पत्नी गंभीर घायल, सीएचसी से नाजुक हालत में रेफर
सीतापुर बहराईच मार्ग पर चहलारी घाट पुल के पास अचानक सामने आए घुमंतु गौवंश से टकरा जाने से बाइक सवार मोहम्मद हारून पुत्र मोहम्मद नजीम निवासी बहोरन पुर बासुडा और उनकी पत्नी साकिरा बानो घायल हो गई। बताया जाता है की दोनो लोग बहराइच में अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे जब उनके साथ दुर्घटना हो गई। घायलों को रेउसा सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।