लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के निर्देश दिए गए
रविवार अपराह्न 2 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार शनिवार एवं रविवार के बीच रात्रि में वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा गश्ती के दौरान पुलिस व्यवस्था का जयजा लिया गया. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती,ऑडी एवं डायल112 के बारे में तैनात पुलिस बल की जांच की गई. सतर्कता को लेकर निर्देश दिया गया.