नौगढ़: सोगर में किसान दिवस पर किसानों की समस्याओं का निदान करने के निर्देश
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोगर के अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस के अवसर पर किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, दवा, बीज और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।