खरगापुर: एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कुड़ीला और दिगौड़ा में बैंकों व एटीएम की सुरक्षा का जायजा लिया
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में कुड़ीला थाना पुलिस द्वारा मध्यांचल ग्रामीण बैंक कुड़ीला व दिगौड़ा पुलिस द्वारा दीगोदा स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अंतर्गत बैंक एटीएम को चेक किया गया। बैंक कर्मचारी सुरक्षा कर्मियों एवं आमजन को लेनदेन करते समय सुरक्षा के मानक अपनाने हेतु अवगत कराया गया।