खरगापुर: खरगापुर में बजरंग दल ने गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, बैरिकेड तोड़कर सुनसान इलाके में छोड़ भागे चालक
खरगपुर थाना क्षेत्र में बीती रात्रि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब 30 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया। ट्रक को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई। लेकिन ट्रक ने बैरिकेड तोड़ते हुए ट्रक को भगाना जारी रखा। आखिरकार संसार इलाके में चालक ने ट्रक छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।